गंधवानी: बाग में पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते 5 बदमाश पुलिस द्वारा गिरफ्तार, हथियार ज़ब्त
Gandhwani, Dhar | Aug 12, 2025 बाग पुलिस ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में लूट की योजना बना रहे पांच सशस्त्र बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाग पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे मामले में खुलासा करते हुए बताया बाग पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों से धारदार हथियार भी बरामद किए गए है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने लूट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।