कोल: खैर तहसील के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 16, 2026 खैर तहसील के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। गांव पला निवासी 27 वर्षीय सोनू किसान परिवार से था और खेती-बाड़ी करता था। सोनू बुधवार की शाम घर से सब्जी लेने के लिए गया हुआ था। बुधवार रात्रि तहसील के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।