पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को चक्रधरपुर की शहरी क्षेत्र के सोनुवा रोड व अन्य स्थानों पर सघन वाहन जांच किया गया.मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की व कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से किए गए इस जांच में कुल 39 हजार रुपए जुर्माना वसूले गए।