बल्ह: सब्जी मंडी डडौर में कुल्हाड़ी लेकर आढ़तियों को धमकाया, मामला दर्ज
Balh, Mandi | Aug 24, 2024 बल्ह की सबसे बड़ी सब्जी मंडी डडौर में कुल्हाड़ी लेकर आढ़तियों को धमकाने का मामला सामने आया है।प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन के उपाधक्ष अनिल सैनी ने कहा कि बिल की गलत फहमी को लेकर हुई यह घटना गलत है। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। सभी आढ़ती डरे हुए हैं। पुरषोत्तम धीमान थाना प्रभारी बल्ह ने शनिवार को कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।