गिरिडीह: गांडेय-अहिल्यापुर मार्ग पर गिरनिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना, तीन युवक घायल
गांडेय अहिल्यापुर मुख्य मार्ग स्थित गिरनिया मोड़ के पास सोमवार की शाम लगभग 6 बजे सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में रकसकुटों गांव निवासी 25 वर्षीय विकास यादव , श्रीरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय टुनटुन यादव और अहिल्यापुर गांव निवासी 24 वर्षीय प्रवीण केवट शामिल हैं।सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों और गांडेय पुलिस की मदद से गांडेय सीएचसी लाया गया।