सवायजपुर: पचदेवरा थाने में दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद, कांस्टेबल ने मुंशी पर मारपीट का लगाया आरोप
पचदेवरा थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद अब एसपी के संज्ञान में पहुंच गया है। एक कांस्टेबल ने थाने के मुंशी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी से लिखित शिकायत की। मुंशी धर्मेंद्र यादव पर आरोप है कि बीते रविवार को उन्होंने कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल सूरज के साथ मारपीट की।