बौंसी: बगडुम्बा गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा को लेकर काली मंदिर में हुआ ध्वजारोहण
Bausi, Banka | Mar 8, 2026 आगामी 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर रविवार करीब 1 बजे बगडुम्बा स्थित काली मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया गया। यह आयोजन समस्त बगडुम्बा ग्रामीण वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। 27 मार्च तक चलने वाली श्रीराम कथा में प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।