धमतरी: तरसींवा में 55 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तरसींवा निवासी बिसाहिन बाई साहू ने सोमवार की शाम अपने घर में फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है की मृतिका शारीरिक रूप से परेशान थी।