चांदवा: टोरी ओवर ब्रिज निर्माण सहित कई मांगों को लेकर कामता पंचायत भवन के पास किसानों ने बनाई कब्र, भूमि सत्याग्रह जारी
टोरी ओवर ब्रिज निर्माण सहित कई मांगों को लेकर कामता पंचायत भवन के समीप कब्र बना कर किसानो का सोमवार की दोपहर 2:00 बजे तक दूसरे दिन भी जारी रहा भूमि सत्याग्रह। इस संबंध में किसान नेता अयूब खान ने बताया कि आज जमीन सत्याग्रह का दूसरा दिन है सीएनटी एक्ट का उलंधन ओवर ब्रिज निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर ज़मीन समाधी सत्याग्रह जारी है।