खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उचित मूल्य दुकानों से वितरण किये जाने वाले खाद्यान्न के बारे में चर्चाकी।