खरगौन: खरगोन में उत्तरी हवाओं से ठंड लौटी, दिन-रात के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट, रबी की लेट फसल को फायदा
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ठंड एक बार फिर लौट आई है। उत्तरी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में 1 से डेढ़ डिग्री तक की कमी आई है।