खरगौन: जैतापुर पुलिस ने सोनीपुरा क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 60 लीटर शराब व बाइक ज़ब्त
खरगोन। मुख्यालय के समीप सनावद रोड पर ग्राम सैनीपुरा से पुलिस ने अवैध रूप से हो रहे कच्ची शराब परिवहन का खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक सहित 60 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी जैतापुर पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार सोनीपुरा सब्जी मंडी रोड पर मोटरसाइकल पर नीले रंग की केनो को बांधकर जा रहे बाइक सवार को घेराबन्दी कर रोका गया।