सिकंदराराऊ: कासगंज रोड के एक ओयो होटल में युवक के साथ छात्रा की मौजूदगी पर पहुंचे लोगों ने किया जमकर हंगामा
कासगंज रोड पर स्थित एक ओयो होटल में एक छात्रा स्कूल ड्रेस में युवक के साथ पहुंच गई। जिसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो वह होटल पहुंच गए और जमकर हंगामा कर दिया। वहीं सवाल उठाया की स्कूल ड्रेस में किसी भी छात्रा को रूम कैसे दे दिया गया। लड़का लड़की दोनों मुँह छुपाते नजर आए और वहां से चुपचाप निकल गए।