दमोह: 24 घंटे में अलग अलग क्षेत्रों में सर्पदंश से तीन की मौत: दो मासूम समेत महिला ने गंवाई जान, पोस्टमार्टम के बाद सौंपे शव
Damoh, Damoh | Jul 1, 2026 दमोह जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश से दो मासूम बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। ककरा गांव के 11 वर्षीय भूरा आदिवासी, झलौरी गांव की 11 वर्षीय आरती रैकवार और आंजनी गांव की 40 वर्षीय तुलसा रानी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।