चायल: हुसेनमई गांव में मारपीट के बाद युवक लापता, परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हुसेनमई गांव निवासी ज्ञान सिंह के साथ शुक्रवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से ज्ञान सिंह लापता हैं। सोमवार को परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर युवक की सकुशल बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।