चायल: रास्ते के विवाद में हमला, पुलिस ने बकोढ़ा पुलिया के पास से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बरगदी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हमले में पीड़ित का हाथ टूट गया था। पुलिस ने आरोपियों को बकोढ़ा पुलिया के पास से पकड़कर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी बरामद की है। सभी को न्यायालय भेज दिया गया। बुधवार शाम चार बजे हुई गिरफ्तारी!