पूरनपुर: भगवन्तापुर व रामपुर तालुके के महाराजपुर में चल रहे दोनों अस्पतालों को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने किया सील
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव भगवन्तापुर में बिना दस्तावेज फर्जी तरीके से चला रहे एसपी श्रीवास्तव का अस्पताल सील किया गया। वही दुसरा अस्पताल रामपुर तालुके महाराजपुर मे स्थिति केजीएन को भी सील कर दिया गया। बुधवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष राज शर्मा ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन व दस्तावेज के चल रहे दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है।