चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत डाकबंगला परिसर में झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से बुधवार को आयोजित मिलन समारोह में समीर मोहंती ने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पार्टी के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के शक्ति है.