सांगानेर: जयपुर शहर में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई, सांगानेर में 73 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी, जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दल ने कार्रवाई करते हुए 73 सिलेंडर को जप्त किया है।