करौं: करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित स्कूल में पेड़ में लगी आग, कोचिंग के छात्रों ने पाया काबू
Karon, Deoghar | Apr 13, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी मंदाकिनी +2 हाई स्कूल के परिसर में अचानक एक पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पास के AIIMERS Classes कोचिंग सेंटर के छात्रों ने साहस दिखाते हुए बाल्टी, पानी और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझानी शुरू कर दी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।