आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने शहीदों की याद में जिला पंचायत सभागार में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से आए शायरों एवं कवियों ने शहीदों को याद करते हुए अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।