बक्सर: डॉ. अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में सुविधाओं की समीक्षा, प्रभारी डीएम निहारिका छवि ने दिए सख्त निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026 प्रभारी जिला पदाधिकारी बक्सर निहारिका छवि की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, रामपुर में संचालित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में मेस संचालन, छात्र-छात्राओं की पोशाक की धुलाई-आपूर्ति एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की बारीकी से समीक्षा की गई।