गाज़ीपुर: गाजीपुर शहर के पोस्ता घाट पर डूबे तीनों युवकों के शव बरामद, चौथे दिन कुंदन का भी मिला शव
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्टा घाट पर रविवार शाम गंगा में डूबे तीन किशोरों में से अब तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। चार दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार की शाम तीसरे किशोर कुंदन मौर्य का शव भी बरामद कर लिया गया।जानकारी के अनुसार,मंगलवार को हिमांशु मद्धेशिया का शव एसडीआरएफ टीम को मिला था।वही बुधवार को तीसरा शव भी बरामद हो गया है।