गाज़ीपुर: जंगीपुर के मंगई नदी में नहाते वक्त युवक डूबा, तीन घंटे बाद भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जंगीपुर थाना क्षेत्र के मंगई नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है, जबकि प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं।3घंटे से जारी तलाशी के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक जंगीपुर थाना क्षेत्र के मंगई नदी में बुधवार की शाम स्नान करते वक्त एक युवक डूब गया।