भादरा के भिरानी थाना क्षेत्र में 3 मार्च को एक नाबालिग बालिका को 5-6 युवकों द्वारा गलत इशारे करने के मामले में शुक्रवार रात पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। परिजनों की रिपोर्ट पर विकास समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस व पोक्सो की धारा 11/12 में मामला दर्ज कर जांच प्रशिक्षु थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार कर रहे हैं।