मधेपुरा: जिले में आंधी-तूफान और बारिश से भारी तबाही, उदाकिशनगंज-पुरैनी मार्ग पर ऑटो पर गिरा पेड़
मधेपुरा में सोमवार की शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में भारी तबाही देखी गई। जगह-जगह बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे रात के समय आवागमन बाधित रहा और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उदाकिशुनगंज से पुरैनी जाने वाली रोड में यात्रियों से भरी एक ऑटो पर पेड़ गिर गया। जिस ऑटो छतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार लोगों को हल्की चोटें भी आई।