हनुमानगढ़: जंक्शन में विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से ₹6 लाख 40 हजार की ठगी, जॉर्जिया के वर्क वीजे का झांसा देकर भेजा दुबई
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 640000 की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। हरदीप सिंह नामक युवक ने जंक्शन थाना में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि जॉर्जिया में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देखकर उसे 640000 ठगे गए और उन्हें फर्जी टूरिस्ट वीजा थमा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।