विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुरुनानक विहार, हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी हरदीप सिंह (37) पुत्र छिन्द्र सिंह ने जंक्शन पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार हरदीप सिंह ने बताया कि सत्र 2014-15 में वह मस्तनाथ बीएड कॉलेज, नाथांवाली थेहड़ी में अध्ययनरत था।