हनुमानगढ़: सदर पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों के पास से 10.29 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामद किया, आरोपियों का रिमांड मंजूर
हनुमानगढ़ सदर पुलिस की ओर से दो बाइक सवार युवकों के पास से 10.29 ग्राम हेरोइन चिटा नशा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों के जरिए पुलिस नशे के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।