हनुमानगढ़: जिले के एक गांव में नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ का मामला, पोक्सो एक्ट में नामजद युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पोक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने नामजद युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सिंह पुत्र हनुमान सिंह राजपूत के रूप में हुई है। इस संबंध में एक परिवादी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।