महोबा: महोबा के रिछा गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से दो महिलाओं सहित चार श्रद्धालु घायल, एक की हालत नाजुक
Mahoba, Mahoba | Jun 10, 2026 विजयपुर मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा रिछा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उमा 60 वर्ष निवासी बिलरही, करन 45 वर्ष निवासी करहरा कलां, मन्नू 35 वर्ष व मुकेश 40 वर्ष निवासीगण कुलपहाड़ शामिल हैं। घायलों में करन कि हालत नाजुक बनी हुई है।