शेखपुरा: सिरारी ओपी की पुलिस ने महसार गांव से हुए ट्रैक्टर चोरी के मामले में बेगूसराय से एक को किया गिरफ्तार ट्रैक्टर बरामद
सिरारी ओपी की पुलिस ने महसार गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर को बेगूसराय के शामहो थाना क्षेत्र के सोनबरसा दियारा से बरामद कर लिया। इस मामले में एक व्यक्ति मंटू यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ट्रेक्टर चोरी दिसंबर 2023 में महसार गांव से हुई थी। इस मामले में स्थानीय थाने में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।