शेखपुरा: शेखपुरा के मंथन सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर किया गया समीक्षात्मक बैठक
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। यह अभियान 10 फरवरी से पूरे जिले में एमडीए/आईडीए नाम से चलाया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों अल्वेंडाजोल, आईवरमक्टीन और डीईसी की दवाएं पात्र व्यक्तियों को खिलाई जायेगी।फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है जिसे सामान्यतः हाथीपाँव के नाम से जाना जाता है।