शेखपुरा: महसार गांव में हुए चोरी का ट्रैक्टर के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
महसार गांव से दिसंबर 2023 में एक ट्रैक्टर की चोरी कर ली गई थी। जिसको लेकर सिरारी ओपी में मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए स्वराज ट्रैक्टर की बरामदगी बेगूसराय जिला के सोनबरसा दियारा बरामद कर लिया गया है,इसके साथ ही एक आरोपी अकहा कुरहा गांव निवासी मंटून यादव के पुत्र कैलाश यादव को गिरफ्तार किया गया है।