शेखपुरा: बुधौली बाजार में एक निजी सभागार में नंदवंशी चेतना मंच की बैठक प्रत्येक मंगलवार को बंद रहेगा ब्यूटी पार्लर और सैलून
शेखपुरा जिले के बुधौली बाजार के एक निजी सभागार में नंदवंशी चेतना मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक मंगलवार को ब्यूटी पार्लर और सैलून को बंद रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज की तरफ से बाबा धर्मदास के मंदिर निर्माण को लेकर चंदा इकट्ठा करने पर बल दिया गया। साथ-साथ संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।