जलालगढ़: ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच
रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध की मौत मौके पर ही हो गई। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह लुंगी, शर्ट और लाल रंग की चप्पल पहने हुए था। के अनुसार, शव तीन जगह से कटा हुआ पाया गया, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।