ग्वालियर गिर्द: चोरी के शक में युवक को दी "तालिबानी सजा", वीडियो वायरल
रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से वायरल हो रहा है।वीडियो में एक कथित चोर को हाथ बांधकर भीड़ बेरहमी से पीट रही है।सोशल मीडिया पर इस घटना को 'तालिबानी सजा' बताकर शेयर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को महिला यात्री की सोने की बाली चोरी करने की कोशिश के दौरान यात्रियों ने पकड़ लिया था। घटना 28 जून रविवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है