सांगानेर: जयपुर में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
जयपुर में घुमंतू और अर्धघुमंतू जातियों की महापंचायत के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। महापंचायत के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।