राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने बाल विवाह मामले में फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने शुक्रवार को शाम 6:00 बजे करीब प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि बाल विवाह के मामले में आरोपी लालू सिंह तंवर, भगवान सिंह, और कमल सिंह दांगी फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से आरोपी कमल दांगी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।