गिरिडीह: पिरटांड़ थाना के खेताडाबर निवासी व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
पिरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर निवासी लक्ष्मण दास की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। शनिवार को 4 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। परिजनों ने कुछ लोगों पर गला दबा कर इसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम को यह शराब के नशे में था। किसी का एडिडेंट हो जाने के कारण यह उसे हॉस्पिटल लेकर गया था।