लूनकरनसर: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
राजस्थान हाई कोर्ट के पेन इंडिया अभियान के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणकरणसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।