आज दिनांक 23/24.06.2026 की रात्रि को
@AddCPAgra श्री सचिन्द्र पटेल द्वारा थाना सैंया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति कक्ष, विवेचना कक्ष,फायर सुरक्षा उपकरण सहित विभिन्न कार्यालय अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया।
साथ ही कार्यालय की स्वच्छता व्यवस्था, जनसुनवाई की गुणवत्ता, आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निष्पादन तथा थाना स्तर पर संचालित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन तथा जनहित एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
#UPPolice