विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रीडर हजारी 42 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, लोगों ने दी विदाई
कलेक्टर रीडर के रूप मे पदस्थ उदय हजारी 42 साल की लंबी सेवा के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत हुए हैं शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उदय हजारी के परिवार के सदस्य शहर के जनप्रतिनिधि सामाजिक लोग शामिल रहे। इस दौरान बताया गया कि उदय हाजरी में शासकीय सेवा के साथ-साथ रक्तदान को लेकर विशेष कार्य किए गए।