जमालपुर: जन सेवा एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, जमालपुर में भर्ती
मुंगेर: जन सेवा एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह का शिकार युवक, जमालपुर में भर्ती मुंगेर जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहाँ नशाखुरानी गिरोह ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक शंभू दास अमरपुर का रहने वाला है। वह मुजफ्फरपुर - भागलपुर जन सेवा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था, इसी दौरान गिरोह ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की।