घोड़ाडोंगरी: राजपूत समाज भवन में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, विक्की सिंह और गोलू राजपूत का हुआ सम्मान
सारणी क्षेत्र के पाथाखेड़ा स्थित राजपूत समाज भवन में सोमवार दोपहर महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में राजपूत समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई।