बागपत: हजूराबाद गढ़ी गांव में खेत से घर लौट रहे किसान की गोली मारकर की हत्या, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच
थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के हजूराबाद गढ़ी गांव निवासी 65 वर्षीय धर्मवीर बुधवार की देर शाम को साइकिल पर सवार होकर खेत से घर लौट रहे थे। घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना थी। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।