बागपत: कोतावली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को डीएवी स्कूल के निकट से गिरफ्तार कर एक अवैध तमंचा किया बरामद
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के मुताबिक पुलिस चेकिंग के दौरान समीर पुत्र युनूस निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी को डीएवी स्कूल के निकट से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह, कांस्टेबल रोबिन कुमार मौजूद रहे।