मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका चौक से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शहर थाना में दिए गए आवेदन में फैज अंसारी ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया है कि गुरुवार दोपहर 1.38 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल बेलवाटिका चौक स्थित गोल्डन शू के सामने लगायी थी, जिसे अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गयी।