मेदिनीनगर (डालटनगंज): कोयल नदी घाट पर छठ व्रतियों ने उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया, चार दिवसीय चैती छठ का समापन
लोक आस्था एवं सूर्यपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुक्रवार सुबह हो गया। सुबह 6 बजे उगते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य देव देर से दर्शन दिए। हालांकि सूर्योदय के निर्धारित समय पर व्रतियों ने पूजा अनुष्ठान कर परिवार, समाज की खुशहाली की कामना की।