अरवल: परासी थाना में 60 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Apr 20, 2026 परासी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष परासी द्वारा प्राप्त सूचना पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान करीब 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई, जिसके साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। परासी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।